Reasoning questions in hindi : Age reasoning questions in hindi : लगभग सभी एग्जाम में आयु से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है। इसलिए आयु पर आधारित समस्याएं का अभ्यास करना आवश्यक है।
यहाँ मैं आयु के प्रश्न जो पिछले विभिन्न एग्जाम में पूछे गए ( Previous year question ) को इक्कठे किये है। आप इसका अभ्यास करे।
![]() |
Reasoning questions in hindi |
आयु पर आधारित समस्याएं के प्रश्न ( Reasoning questions in hindi )
1) हितेश की आयु 40 वर्ष है और रोहित की आयु 60 वर्ष है। कितने वर्ष पहले उनकी आयु का अनुपात 3 : 5 था ? [RRC Ahmedabad 2014]
2) 5 वर्ष पहले अंशु की माँ अंशु से तीन गुनी बड़ी थी। 5 वर्ष बाद अंशु की माँ अंशु से दुगुनी रह जाएगी। आज अंशु की आयु क्या है ? [SSC CPO 2016]
3) 10 वर्ष पूर्व पिता-पुत्र की आयु 4 : 1 के अनुपात में था जबकि 5 वर्ष बाद पिता की आयु पुत्र की आयु से 7/3 गुना हो जाएगी। वर्तमान में पुत्र की आयु क्या होगी ? [SSC 2006]
4) श्री के पिता की आयु श्री से चार गुनी है। 5 वर्ष पहले उसके पिता की आयु श्री के उस समय की आयु से 9 गुनी थी। श्री अभी कितने साल का है ? [SSC MTS 2018]
5) 15 वर्ष बाद एक आदमी लक्की से चार गुना बड़ा हो जाएगा, जितना वह 15 वर्ष पूर्व था। वर्तमान में लक्की की आयु ?
आयु के योग पर आधारित प्रश्न (Age reasoning in hindi)
6) पिता-पुत्र की वर्तमान आयु का योग 65 वर्ष है। 10 साल पहले आयु का अनुपात 7:2 था। 10 साल बाद आयु का अनुपात होगा ? [RRC Kolkata 2014 ]
7) सोनू और मोनू की आयु 6 : 5 के अनुपात में है। दोनों के आयु का योग 44 वर्ष है। 8 वर्षों के बाद अनुपात क्या होगा ?
8) चंदू और भोलू की आयु 4 : 3 के अनुपात में है तथा दोनों के आयु का योग 28 वर्ष है। 8 वर्षों के बाद दोनों के आयु का अनुपात ____ होगा।
9) अतुल और बैभव की आयु में अनुपात 3 : 5 है। 6 वर्ष बाद, उनकी आयु में अनुपात 2 : 3 हो जाएगा। अतुल की आयु वर्तमान में कितनी है ? [RRC Chennai 2013]
आयु अनुपात के प्रश्न ( Reasoning age problem )
10) अजय और विजय की आयु का अनुपात 3 : 4 है। 5 वर्ष बाद नया अनुपात 4 : 5 होगा। इस समय अजय की आयु ज्ञात करें ? [ RRC Hajipur 2014 ]
11) वर्तमान में गौतम और छाया की उम्र अनुपात 6 : 5 है। अब से 15 वर्षों के बाद अनुपात 9 : 8 में बदल जाएगा, तो गौतम की वर्तमान उम्र क्या है ? [ RRC Kolkata 2014 ]
12) A तथा B के मध्य आयु का अनुपात 2 : 5 है। 8 वर्ष बाद उसकी आयु का अनुपात 1 : 2 हो जाएगा। उनकी वर्तमान आयु में अंतर ज्ञात कीजिए ? [RRC TC/CC 2013 ]
13) एक पुत्र और उसके पिता की आयु का योग 40 वर्ष है। 16 साल बाद पिता की आयु पुत्र की आयु से दुगुनी होगी। इस समय पुत्र की आयु क्या होगी ? [Bank PO 2008]
14) दस वर्ष पहले A की उम्र B की आधी थी उनकी वर्तमान उम्रों का अनुपात 3 : 4 है। उनकी वर्तमान उम्रों का कुल योग कितना होगा ? [ RRC Bilaspur 2013 ]
15) A और B की उम्र का अनुपात 2 : 3 है। यदि B की उम्र A से 3 वर्ष अधिक है, तो 2 वर्ष बाद A की उम्र ज्ञात कीजिए ?
Reasoning questions in hindi
16) वर्तंमान में रवि और जय की आयु का अनुपात 3 : 2 है। यदि चार वर्ष पूर्व रवि की आयु जय की आयु से 6 वर्ष अधिक थी। तो जय की वर्तमान उम्र क्या होगा ? [RRC Jabalpur 2014 ]
17) राखी की आयु सुरभि से चार वर्ष कम है तथा इनकी आयु 3 : 5 के अनुपात में है, तो राखी की आयु कितनी है ? [SSC MTS ]
18) सुभास, प्रसाद और अमर की आयु का अनुपात 3 : 6 : 7 है। यदि प्रसाद और अमर की आयु के मध्य 10 वर्ष का अंतर है, तो सुभास और प्रसाद की आयु के मध्य अंतर कितना होगा ? [RRC ASM/Goods guard 2006 ]?
19) राम की आयु श्याम से तीन गुनी है। पाँच वर्ष के पश्चात् श्याम की आयु राम की आयु से आधी होगी। वर्तमान में श्याम की आयु कितनी है ? [RRC Ranchi 2013]
Reasoning age problem in hindi
20) 15 वर्ष बाद राजीव की आयु उसके 5 पहले की आयु से 5 गुनी होगी। वर्तमान में राजीव की आयु है ? [RRC Hajipur 2013]
21) 10 वर्ष पहले राम और रहीम के आयु का अनुपात 1 : 3 था। अब से 5 वर्ष बाद उन दोनों की आयु का अनुपात 2 : 3 हो जाएगा। वर्तमान में दोनों की उम्र क्या है ? [SSC CGL 2012 ]
22) अनिल और सुधीर की वर्तमान आयु में छः वर्ष का अंतर है। चार वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात 3 : 4 हो जाएगा। निम्नलिखित में सुधीर की वर्तमान आयु है ? [ RRB TC/CC 2006 ]
23) राम भीम से 20 साल बड़े है। बारह साल पहले राम की उम्र भीम की उम्र से दुगुनी थी। भीम की उम्र क्या है ? [SSC Exam ]
24) X की उम्र 36 वर्ष और Y की उम्र 16 वर्ष है। कितने वर्षों में X की उम्र Y की उम्र की दो गुनी होगी ? [RRC Kolkata 2013]
25) राजीव की उम्र 15 वर्ष के बाद 5 वर्ष पहले की उसकी उम्र की 5 गुनी होगी। वर्तमान में राजीव की उम्र --- है।
इसे भी सॉल्व करें :
- समय और कार्य के प्रश्न और उत्तर
- आयु संबंधी प्रश्न और उत्तर
- प्रतिशत के प्रश्न और उत्तर
- लाभ-हानि के प्रश्न और उत्तर
- औसत के प्रश्न और उत्तर
- साधारण ब्याज के प्रश्न और उत्तर
- चक्रवृद्धि ब्याज के प्रश्न और उत्तर
- रेलगाड़ी से संबंधित प्रश्न और उत्तर
- साझेदारी के प्रश्न और उत्तर
इसे भी सॉल्व करें :
- घड़ी के प्रश्न
- वर्गीकरण के प्रश्न और उत्तर
- कथन की सत्यता और जाँच
- आयु के प्रश्न और उत्तर
- रक्त सम्बन्ध के प्रश्न
- तार्किक और न्याय के प्रश्न और उत्तर
- मैथेमेटिकल रीजनिंग के प्रश्न और उत्तर
- कोडिंग-डीकोडिंग के प्रश्न और उत्तर
- रीजनिंग प्रश्न मिक्स टॉपिक सेट -1
- रीजनिंग प्रश्न मिक्स टॉपिक सेट -2
Age test reasoning in hindi
इस पोस्ट में :
Reasoning questions in hindi : आयु पर आधारित समस्याएं, Age test reasoning in hindi, age reasoning questions in hindi, Reasoning age problem in hindi.
आयु के योग पर आधारित प्रश्न (Age reasoning in hindi), Reasoning age problem in hindi है।
Kya 7 number question ❓ sahi hai
जवाब देंहटाएंQuestion sahi hai but answer C) 8:7 hoga. sorry for mistake and thank you for for comment.
हटाएं